जय श्री राम, जय श्री राम के नारों से पूरा देश गुंजायमान था। हर समय कानों में ध्वनि सुनाई देती थी-राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन चल रहा था। शिला पूजन, शिला यात्राओं के कार्यक्रम हो चुके थे और अब कार सेवकों के जाने का समय आ गया। देशभर से कार सेवकों के जत्थे निकलने लगे थे। मेरे बड़े भाई डॉ. राम कुमार बिंदल विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारी एवं राम जन्म भूमि आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे। एक बहुत विशाल जत्था लेकर वह सोलन से पहले चरण में निकल गए और उनके मार्गदर्शन में पीछे से और जत्थे निकलने लगे। मैं हिमगिरी कल्याण आश्रम सोलन का सेवा कार्य देखता था। साथ ही अपना क्लीनिक भी चलाता था। श्री राम जी का आदेश हुआ, फिर क्या था, 32 राम भक्तों का जत्था बनाया, पिट्दू पीठ पर लादकर बढ़ चले प्रभु श्री राम के चरणों में शीष नवाने। सोलन और राजगढ़ से अयोध्या जी जाने के लिए 32 लोग तैयार हुए, अलग-अलग साधनों एवं मार्गों से। शिमला-कालका राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धर्मपुर के पास पुराने शिव मंदिर के पास सभी एकत्रित हुए, जहां पर पूरा प्रशिक्षण लिया गया। डॉ. राम कुमार बिंदल, जो यात्रा के लिए पहले ही निकल चुके थे, उनके द्वारा बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां हमें भेजी गई थी। तदानुसार 32 कार सेवकों का ग्रुप लीडर मुझे बनाया गया व चंद्र मोहन ठाकुर राजगढ़ वालों को सह-लीडर नियुक्त किया गया। हमने 16-16 कार सेवकों की जिम्मेवारी ले ली व पुनः उन्हें 4-4 के 8 ग्रुपों में विभाजित कर दिया। यह संकल्प लिया कि अयोध्या जी पहुंचना है, यदि पुलिस किसी को पकड़े तो चार का ग्रुप एक साथ जाएगा, शेष अपने को बचा कर रखेंगे। हम 30 लोग प्रभु श्री राम की कृपा से ट्रेनें बदलते हुए लखनऊ तक निर्बाध पहुंच गए। हम स्टेशन पर उतरे तो उतरे कैसे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस थी। सब ओर कर्फ्यू लगा हुआ था। हम हिमाचल के लोग पिट्दू और थैलों के साथ अलग ही पहचाने जा रहे थे। पूरी योजना से चार-चार का ग्रुप पुलिस की निगाहों से बचते-बचते स्टेशन के बाहर निकला क्योंकि लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें बंद कर दी गई थी। बाहर निकलते ही एहसास हुआ कि कोई बस गाड़ी नहीं है, कर्फ्यू है। छोट सा जय श्री राम का उद्घोष किया। इसके बाद हम एक राम भक्त के सहयोग से एक मंदिर में पहुंचे। मंदिर में 500 से अधिक कार सेवक ठहरे थे। यहां पता लगा कि मुलायम सिंह ने पूरी व्यवस्था की है कि परिंदा भी पर न मार सके। लाखों कार सेवकों को सरयू नदी के उस पार रोके रखा गया था। एक संत ने बताया कि यहां से पैदल 200 किलोमीटर से ज्यादा चलना होगा, तभी पहुंच पाएंगे। फिर क्या था, जय श्री राम का उद्घोष हुआ। पुनः 4-4 के ग्रुप बनाए व 16-16 के 5 ग्रुप बनाए गए और उस संत के पीछे पैदल चल पड़े। 7-8 घंटा निरंतर चलने के बाद कुछ कार सेवकों की हिम्मत जैसे टूटने लगी थी। पैरों में छाले पड़ने लगे, परंतु श्री राम के नाम की महिमा अपरम्पार थी। तभी एक ट्रेन की आवाज आई, यह माल गाड़ी थी। हम ड्राइवर की मर्जी के खिलाफ डिब्बों पर चढ़ गए। किन्तु ट्रेन ने हमें आगे जंगल में किसी अनजान जगह पर उतार दिया। इसके बाद अनेक दुश्वारियों का सामना करते हुए हम अयोध्या पहुंच पाए थे। यहां पहुंचकर मालूम पड़ा कि पिछले दिन 30 नवम्बर 1990 को एक लाख कार सेवकों ने श्री राम जन्म स्थल की ओर कूच किया था। हजारों कार सेवक नाके तोड़कर परिसर में दाखिल हो गए। चंद कार सेवक गुंबज पर चढ़ गए व भगवा लहरा दिया। देखते ही देखते पैरा मिलिट्री ने उन्हें ढेर कर दिया। 30 नवम्बर की घटना के बाद 1 दिसम्बर को पुनः 2 लाख कार सेवक बड़ी छावनी में एकत्र हो गए, हम भी उनमे शामिल थे और दोबारा बाबरी ढांचा तोडने के लिए कूच करने का निर्णय हुआ। चार जत्थे 50-50 हजार कार सेवकों के बनाये गए। चारों तरफ से मार्च शुरू हुआ। अभी 500 मीटर दूर ही निकले थे कि मिल्ट्री, पैरा मिल्ट्री व पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राम भक्तों पर गोलियां बरसी, आंसू गैस, लाठियों का कोई अंत नहीं था। कितने बलिदान हुए, इसका हिसाब आज तक नहीं लगा। उन गोलियों की बौछारों में मैं कैसे बच गया और पुलिस ने सामान की तरह उठा कर मुझे ट्रक में फेंक दिया जिस कारण आज मैं जीवित हूँ। बाद में हम लोगों को जेल की बैरक में भेज दिया गया, कोई एफ.आई.आर. नहीं, कोई मुकदमा नहीं, बस मुलायम सिंह की तानाशाही थी। राम जन्म भूमि का आंदोलन शांत हो चला। लाखों लोग जो पूरे उत्तर प्रदेश की जेलों में थे, उन्हें छोड़ दिया गया। हम भी इंतजार करने लगे कि हमें कब छोड़ा जाएगा। सोलन के हमारे साथी कार सेवक सोलन पहुंच गए थे, हमारा पिट्दू भी घर पहुंच गया था। परिवार-दोस्त-साथी सभी परेशान थे हमारी तलाश में। एक माह बीत गया, फैजाबाद जेल में अब तो दाढ़ी-मूंछ व सिर के बाल सब बेतरतीब हो चले थे। इसी बीच हमें जेल से रिहा कर दिया गया। घर पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं था, कोई धन नहीं था। हमारी बाजू पर एक स्टैम्प लगा दी गई और कहा गया कि जिस ट्रेन में आप जाएंगे, मात्र स्टैम्प दिखाने से आपको जाने दिया जाएगा। उस स्टैम्प को दिखाते हुए मैं अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। बाद में सोलन पहुंच कर महीनो तक अयोध्या का वह भयावह दृश्य, कार सेवकों के शव, घायल राम भक्त आंखों के आगे घूमते रहे। आज भी सारा दृश्य आंखों के सामने आते ही आत्मा सिहर उठती है। 22 जनवरी, 2024 का दिन कार सेवकों के बलिदानों और लाखों अन्य बलिदानियों के बलिदान के परिणाम स्वरूप आया शुभ दिन है। श्रद्धेय श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस महान योगदान को देश हजारों वर्षों तक स्मरण करेगा। हमारा परम सौभाग्य है कि हम अपने जीवनकाल में श्री राम मंदिर के दर्शन कर पा रहे हैं।
Similar Posts
![मोदी 3.0, भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/04/20240408_163714-e1712932226933-768x692.jpg)
मोदी 3.0, भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ लेने एवं केंद्र मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बात केंद्रीय मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा की भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी, जिस प्राकर से भारत ने अभी तक प्रगिति की गाथा लिखी है…
![डॉ. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज व अस्पताल को नाहन से बदलकर अन्य स्थान पर ले जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/04/20240408_163714-e1712932226933-768x692.jpg)
डॉ. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज व अस्पताल को नाहन से बदलकर अन्य स्थान पर ले जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : बिंदल
डॉ. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज व अस्पताल नाहन को नाहन से बदलकर अन्यत्र स्थान पर ले जाने का जो निर्णय हो रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, नाहन की जनता के साथ अन्याय है, धोखा है। डॉ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि नाहन मैडिकल कॉलेज व अस्पताल के भवन निर्माण हेतु…
![शामती क्षेत्र में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230712-WA0063-768x576.jpg)
शामती क्षेत्र में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया
सोलन में 50-60 साल के इतिहास में शहर के बीचों बीच पहली बार भयावह त्रासदी हुई। सोलन के शामती क्षेत्र में अचानक बादल फटा जिसके कारण जमीन चल पड़ी। बहुत बड़ी-बड़ी चट्टाने उपर से नीचे को लुड़कते हुए लोगों के आशियानों को ध्वस्त करते हुए राजगढ़ रोड़ पहुंच गई और कुछ स्थानों पर राजगढ़ रोड़…
![साढ़े चार वर्षों में 7 नई पी.एच.सी.](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2022/10/20221007_105509-768x768.jpg)
साढ़े चार वर्षों में 7 नई पी.एच.सी.
बहुत कुछ हो गया, बहुत कुछ करना बाकी है”“करेगा वही जो करने की इच्छाशक्ति रखता है” 70 वर्षों में 6 पी.एच.सी. और साढ़े चार वर्षों में 7 नई पी.एच.सी.यह परिवर्तन केवल हमारे व भाजपा सरकार के प्रयासों से ही सम्भव हुआ है। आओ विकास की राह पर आगे बढ़ते चलें….!
![श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के ददाहू (श्री रेणुका जी) में मण्डल की बैठक](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/5-768x433.jpeg)
श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के ददाहू (श्री रेणुका जी) में मण्डल की बैठक
आज श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के ददाहू (श्री रेणुका जी) में मण्डल की बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र की जनता के बीच जाकर जानकारी देने का संदेश दिया। इस…
![भुट्टो को कुट्टों, भाजपा चुनाव आयोग से करेगी शिकायत : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/03/20240314_155638-768x578.jpg)
भुट्टो को कुट्टों, भाजपा चुनाव आयोग से करेगी शिकायत : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल रहे हैं। सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर…