शिमला डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता पर किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह निर्लजता से भर गई है । सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को शिमला क्षेत्र के, हिमाचल क्षेत्र के जनमानस की भावनाओं का आदर करना तो दूर की बात जब शांतिपूर्वक विरोध करने के लिए आम जनमानस सड़कों पर उतरा तो भयानक लाठीचार्ज के माध्यम से अनेकों लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया और इस तरह से पानी की बौछारें की कि न जाने कितने बड़े आतंकी और आंदोलनकारी सामने खड़े हैं। डॉ बिंदल ने कहा की सरकार ने अभी तक अनाधिकृत बनी हुई मस्जिद के बारे में अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं किया है । एक ओर जहां जन मानस उद्वेलित है, आशंकित है, भविष्य की दृष्टि से भयभीत है और एक जायज मांग कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस की सरकार उन निहत्थे लोगों पर लाठी चार्ज करके क्या बताना चाहती है ? डॉ बिंदल ने इस प्रकार के कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और सलाह दी कि हिंदू जनमानस का विरोध करना छोड़ दे । डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने 2022 का चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिमाचल के हिंदुओं का अपमान किया था और 97% हिंदू आबादी वाले प्रदेश में हिंदू विचारधारा वाली पार्टी के हारने का दंभ भरा था।
Similar Posts
![बिंदल ने दी योग दिवस की बधाई, जीवन में योग का बड़ा योगदान](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240621-WA0038-768x432.jpg)
बिंदल ने दी योग दिवस की बधाई, जीवन में योग का बड़ा योगदान
शिमला || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देश और प्रदेश वासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा की योग हमारे शास्त्रों का वो ज्ञान है जो हमारे जीवन को संपूर्ण करता है। योग सभी के दिनचर्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि जिस प्रकार से यह हमारे शारीरिक और मानसिक तेज…
![विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि को टुरिज्म के नाते विकसित करने हेतु कुछ लोगों को देने का विषय जनता के गले के नीचे नहीं उतर रहा : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/09/20240927_112520-768x488.jpg)
विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि को टुरिज्म के नाते विकसित करने हेतु कुछ लोगों को देने का विषय जनता के गले के नीचे नहीं उतर रहा : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि को टुरिज्म के नाते विकसित करने हेतु कुछ लोगों को देने का विषय हिमाचल प्रदेश की जनता के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। भारी विरोध के बावजूद सरकार यह बात मानने के लिए तैयार नहीं है…
![गरीब कल्याण, महिला- युवा उत्थान और किसान कल्याण का बजट : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/04/20240408_163714-e1712932226933-768x692.jpg)
गरीब कल्याण, महिला- युवा उत्थान और किसान कल्याण का बजट : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार का तीसरी पारी का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया। यह बजट गरीब कल्याण का बजट है, महिला- युवा उत्थान और किसान कल्याण का बजट है। जहां 80 करोड़ गरिबों को निशुल्क राशन लगातार मिलता रहेगा। 3 करोड़ गरीबों को ग्रामीण…
![मुख्यमंत्री भाजपा की नहीं, प्रदेश की चिंता करें : राजीव बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/04/20240408_163714-e1712932226933-768x692.jpg)
मुख्यमंत्री भाजपा की नहीं, प्रदेश की चिंता करें : राजीव बिंदल
शिमला -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की चिंता करने के बजाय हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनता की गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा एक संगठित और सशक्त पार्टी है,…
![#हिमाचलआक्रोशदिवस_काँगड़ा_धर्मशाला](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/411129046_926191802207861_2650006842913737043_n-768x576.jpg)
#हिमाचलआक्रोशदिवस_काँगड़ा_धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के विरोध में प्रदेश भाजपा ने आज कांगडा जिला के धर्मशाला में ‘‘आक्रोश दिवस’’ के तहत अपना विरोध प्रकट किया जिसमें हजारों की संख्या में जनता ने पहुंच कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। कांग्रेस की सरकार ने एक वर्ष पूर्व सत्ता में…
![11 दिसंबर 2022 से अभी तक केंद्र सरकार से हिमाचल को मिले 3378 करोड़ 9 लाख 65 हजार 384 रु : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-12-at-15.11.08-e1708615111663-768x626.jpeg)
11 दिसंबर 2022 से अभी तक केंद्र सरकार से हिमाचल को मिले 3378 करोड़ 9 लाख 65 हजार 384 रु : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 11 दिसंबर 2022 से अभी तक 3378 करोड़ 9 लाख 65 हजार 384 रु केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजे गए हैं, यह राशि वह है जो केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए सीधा अनुभाग की है। अभी इस राशि के अंतर्गत प्रधानमंत्री…