शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस पार्टी के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध भाजपा ने जनाक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। जनाक्रोश के नाम से ही मुख्यमंत्री जी उपमुख्यमंत्री जी और मंत्रीगण घबराहट में बौखलाहट में तरह-तरह के बयानबाजी के ऊपर उतर गए है, दो साल में किया कुछ नहीं जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है और मित्रों की सेवा में मस्त है। मित्रों के लिए खजाना भरपूर है जनता के लिए खजाना खाली है, सुक्खू सरकार ने दो साल केवल और केवल भाजपा को गाली देकर बिताए और अब जो 2 साल के बाद का जश्न मना रहे हैं वो भी भाजपा को गाली देने के अंदर व्यतीत हो रहा है। कांग्रेस के एक युवा मंत्री बोलता है पांच गारंटी पूरी हो गई, मुख्यमंत्री बोलता पांच गारंटी पूरी हो गई, दूसरा मंत्री बोलता सात गारंटी पूरी हो गई, तीसरा बोलता आठ पूरी हो गई, चौथा बोलता है 11 तारीख को 10 की 10 पूरी हो जाएंगी, अरे यह कैसी सरकार है। हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है, जिनके लिए गारंटी है उनके पास तो कुछ भी नहीं पहुंचा है केवल आप अखबारों के माध्यम से और पब्लिसिटी करके मीडिया के माध्यम से पब्लिसिटी करके जनता को गुमराह नहीं कर सकते, आपने एक बार धोखे सत्ता में आ तो गए, प्रदेश की महिलाओं को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को धोखा दिया, अरे सीएम साहब आप बताइए ना 1 लाख नौकरियां जो कि सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में मिलनी थी वो कहां गई। पिछले कल एक बड़े युवा मंत्री बोलते हैं हमने नहीं कहा था कि एक लाख नौकरियां मिलेंगी हमने तो कहा था एक लाख रोजगार मिलेंगे, अरे कम से कम अपनी राष्ट्रीय नेता के बयान तो सुन लो उन्होंने तो खुलेआम कहा था कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी आज आप मुकर रहे हो अपनी बात से तो ऐसा ना हो कि 11 तारीख आने तक आप सभी कांग्रेस मंत्रीगण मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठेंगे। जनता सड़कों पर आज उतरने वाली है आज 7, 8, 9 और 10 चार दिन तक पूरे हिमाचल के अंदर जनाक्रोश आंदोलन होगा और इसी प्रकार 18 तारीख को धर्मशाला में जनाक्रोश आंदोलन होगा।
Similar Posts
Космолот работа отзывы: развитие IT-сектора
Технологическое развитие Команда постоянно растет, о чем свидетельствуют многочисленные положительные космолот работа отзывы. Специалисты отмечают активное развитие технологического направления. В компании создаются все условия для профессиональной реализации IT-специалистов и развития инновационных проектов. Приоритетные проекты Разработка новых решений Модернизация платформы Развитие инфраструктуры Создание инновационных продуктов Перспективы IT-специалисты получают возможность работать над масштабными проектами, способствующими развитию технологического…
![संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार और शोषण करने वाले शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में नहीं, बल्कि मेहमान नवाजी में : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231230_110237-e1704025298240-768x669.jpg)
संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार और शोषण करने वाले शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में नहीं, बल्कि मेहमान नवाजी में : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज शिमला सीटीओ में एक धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी द्वारा संदेशखाली में महिलाओं का यौन शोषण के आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद उसे वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ…
BOOM138 : SITUS SLOT ONLINE RESMI MUDAH MAXWIN HARI INI
BOOM138 situs slot online resmi mudah maxwin hari ini terbaik dan terpercaya yang dapat diakses menggunakan link login alternatif BOOM138. Tentunya dengan keunggulan tersebut, menjadikan situs ini sangat layak dijadikan sebagai tempat bertaruh utama anda, agar dapat meraih kemenangan maksimal secara mudah dan singkat, ketika bertaruh pada berbagai game slot online terfavorit anda.
![निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को स्वीकार न करना असंवैधानिक व गैरकानूनी : राजीव बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/03/20240314_155638-768x578.jpg)
निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को स्वीकार न करना असंवैधानिक व गैरकानूनी : राजीव बिंदल
नाहन : हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा मंजूर न करने को गैरकानूनी एवं असंवैधानिक बताया है। भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नाहन में पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ राजीव वह बिंदल ने कहा कि अपने पद…
![कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रर्दशन](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/09/FB_IMG_1695628296478-768x508.jpg)
कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रर्दशन
आज शिमला चौड़ा मैदान में भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रर्दशन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा के नेताओं और प्रदेश भर से आए हुए कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ कर भाग लिया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उसके किये वायदे याद…