शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती के शुभअवसर पर पूरे देशवाशी उन्हें आज श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं, वो महान शख्सियत जिन्होंने गांव के विकास को वास्तवित रूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को जन्म देकर देश के ग्रामीण क्षेत्रों को और किस तरह सड़क के जाल से जोड़ा जा सकता है इसको मूर्त रूप प्रदान करने वाले, गरीबों को सस्ता अन्न और अन्त्योदय जैसी योजना को प्रारम्भ करने वाले, भारत को आणविक शक्ति के रूप में विकसित करने वाले, 11 मई 1998 को पोखरण में दो-दो तीन-तीन बार बम विस्फोट करके भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने वाले, इसी प्रकार कारगिल के युद्ध में कोई भी घुसपैठानिया भारत की घरती पर नहीं रहेगा, न हम वार्ता करेंगे न कोई चर्चा करेंगे और भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे, स्वयं जाकर बॉडर के ऊपर हमारे सैनिकों की हौसला अफजाई करने वाले और सैनिकों को सही सम्मान देने वाले ऐसे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को हम सभी नमन करते है। आज हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी पोंलिग बूथों पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कल 26 दिसम्बर है वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में और दुनियां में मनाया जाएगा। त्याग, तपस्या, बलिदान की प्रतिमूर्ति गुरू गोविन्द सिंह महाराज के साहबजादो को याद करते हुए जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए पूरे देश में इस दिन को मनाया जायेगा और भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के हर मण्डल में अर्थात 171 स्थानों के ऊपर त्याग, तपस्या, बलिदान, धर्म की रक्षा के लिए, देश की रक्षा के लिए जो नन्हें-मुन्ने बालकों ने दिया उसको स्मरण करते हुए 171 स्थानों पर कार्यक्रम करेंगी। यह हमारे देश का ही गौरव नहीं अपितु विश्व का गौरव है कि दुनिया का सबसे बड़ा बलिदान किसी ने दिया तो वो गुरू गोविन्द सिंह महाराज के परिवार ने दिया। हम उनको नमन करते हैं और श्रद्धासुमन अर्पित करते है।
Similar Posts
![मुख्यमंत्री को हिमाचल के लोगों की सेहत से कुछ लेना देना नहीं : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2025/01/20250116_164353-768x539.jpg)
मुख्यमंत्री को हिमाचल के लोगों की सेहत से कुछ लेना देना नहीं : बिंदल
शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सत्य से परे, हास्यास्पद एवं प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होनें कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने आॅल इंडिया इंस्टीच्यूट आॅफ मैडिकल सांईसिस (एम्स) जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान के…
![महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/images-7-14.jpeg)
महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई दी व महिला दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बहनों के समग्र कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।…
![भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी 4 और 5 अक्तूबर को रहेंगे हिमाचल प्रवास पर](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/03/20240314_155638-768x578.jpg)
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी 4 और 5 अक्तूबर को रहेंगे हिमाचल प्रवास पर
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा 4 और 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रवास पर रहेंगे। उन्होनें कहा कि…
Космолот не выводит деньги: надежность платформы
Финансовая прозрачность Вопрос “Космолот не выводит деньги” интересует многих. Платформа работает легально и прозрачно, все операции проходят через официальные каналы с соблюдением законодательства, что исключает задержки или невыплаты. Основные принципы Легальная деятельность: Космолот строго соблюдает законодательство, что подтверждается лицензиями. Прозрачные операции: Все транзакции доступны для контроля, что повышает доверие. Официальные платежи: Переводы выполняются через надежные…