शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सत्य से परे, हास्यास्पद एवं प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होनें कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने आॅल इंडिया इंस्टीच्यूट आॅफ मैडिकल सांईसिस (एम्स) जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान के उपर टिप्पणी करके यह साबित कर दिया है कि उनको हिमाचल के लोगों की सेहत से कुछ लेना देना नहीं है। वो संस्थान जिसको जगत प्रकाश नड्डा जी के मंत्रालय द्वारा दिया गया और लगातार जगत प्रकाश नड्डा और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर उसकी निरंतर चिंता कर रहे हैं, उस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाए उस पर टिप्पणी करना गैर जिम्मेदाराना है। इसी प्रकार नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा हिमाचल के इतिहास में पहली बार रेलवे का विस्तारीकरण शुरू हुआ है और रेलवे बिलासपुर तक पहुंची है, उस रेलवे प्रोजेक्ट का झूठा श्रेय लेने का प्रयास सुक्खू सरकार कर रही है जबकि प्रदेश सरकार इस कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने में बाधाएं उत्पन्न करने का काम कर रही है जोकि हिमाचल के जनमानस के हितों के साथ खिलवाड़ है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवकों को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस आज भाजपा को गाली देकर अपना समय बिताने में लगी है। पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार देने की गारंटी देकर युवाओं को ठगा और सवा दो साल में न नौकरी, न रोजगार, केवल और केवल भाजपा को कोसने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है, यह निंदनीय है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का लगातार तीसरा बार सफाया हो गया है, वह 70 सीटों पर चुनाव लड़कर एक भी सीट नहीं जीत पाई। अपने वोट शेयर में वृद्धि के बावजूद, पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसमें 67 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। जबकि पार्टी के वोट शेयर में 2020 में 4.26 प्रतिशत से इस साल 6.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई, फिर भी यह विधानसभा में कोई सार्थक प्रतिनिधित्व हासिल करने से बहुत दूर रही। 70 सीटों में से, कांग्रेस सिर्फ तीन – बादली, कस्तूरबा नगर और नांगलोई जाट में अपनी जमानत बचाने में सफल रही। दिल्ली प्रांत के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त होना हिमाचल की कांग्रेस के लिए व सरकार के लिए खुला संदेश है कि कांग्रेस की नीयत और नीति जन विरोधी है, इसलिए देश के जिन तीन राज्यों में झूठ के आधार पर कांग्रेस की सरकारे बनी, वह सरकारें भी अगले चुनावो में नहीं रहेंगी।
Similar Posts
![अंतरिम बजट गुड, युवाओं महिलाओं किसानों को मिला बल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231230_110237-e1704025298240-768x669.jpg)
अंतरिम बजट गुड, युवाओं महिलाओं किसानों को मिला बल
शिमला, 2024 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत मोदी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि विगत 10 वर्षों में भारत की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है और 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर के साथ भारत की आर्थिकी बढ़ी है जो इससे पूर्व कभी…
![‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाएंगे : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/03/20240314_155638-768x578.jpg)
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाएंगे : बिंदल
डॉ राजीव बिंदल ने कहा की जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लोकल फॉर वोकल को दृष्टि से भारत के कितने ही उत्पाद हैं, जिनकी दुनिया-भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक होते देखते हैं, तो गर्व से भर…
Пин Ап казино официальный сайт вход на зеркало Pin Up Casino
Содержимое Особенности регистрации в Pin Up Casino Как зарегистрироваться в Pin Up Casino? Преимущества регистрации в Pin Up Как создать аккаунт на официальном сайте Пин Ап казино Преимущества использования зеркала Pin Up Доступ к казино без ограничений Игровые автоматы в Pin Up Casino Популярные слоты в Pin Up Преимущества игровых автоматов в Pin Up Популярные…
![जय महाराष्ट्र, इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/08/20240822_142828-768x653.jpg)
जय महाराष्ट्र, इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन : बिंदल
शिमला, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिला चुका है इस उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पीएम नरेंद्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। महाराष्ट्र में भाजपा और उसके सहयोगी 233 सीटों पर…
![चंद्रयान मिशन में कांगड़ा के रजत अवस्थी और अर्जुन चौधरी को भूमिका निभाने पर पत्र लिख शुभकामनाएं दी।](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692954299335-768x1040.jpg)
चंद्रयान मिशन में कांगड़ा के रजत अवस्थी और अर्जुन चौधरी को भूमिका निभाने पर पत्र लिख शुभकामनाएं दी।
चंद्रयान- 3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिग होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। मिली जानकारी के अनुसार आपका महत्वपूर्ण योगदान इस बड़े अभियान में रहा। इसको लेकर हम हिमाचलवासी गौरवान्वित महसूस करते हैं। आपके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आपके सफल जीवन की कामना करता हूँ। भारत के चंद्रयान- 3 उपग्रह के…
![बदलते हुए स्वर, बदलती हुई भाषा आज हिमाचल प्रदेश की माली हालत खराब है इसकी दुहाई दे रहे : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/08/20240822_142828-768x653.jpg)
बदलते हुए स्वर, बदलती हुई भाषा आज हिमाचल प्रदेश की माली हालत खराब है इसकी दुहाई दे रहे : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार 20 महीने का सफर कहां तो 2022 में गारंटी फरमा, सोचने की भी आवश्यकता नहीं कहां 28 लाख बहनों को 1500 रू0 महीना देते हुए हजारों करोड़ रूपये दे देंगे, कहां 300 युनिट बिजली मुफ्त देते हुए बिजली बोर्ड का भट्टा…