शिमला डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता पर किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह निर्लजता से भर गई है । सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को शिमला क्षेत्र के, हिमाचल क्षेत्र के जनमानस की भावनाओं का आदर करना तो दूर की बात जब शांतिपूर्वक विरोध करने के लिए आम जनमानस सड़कों पर उतरा तो भयानक लाठीचार्ज के माध्यम से अनेकों लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया और इस तरह से पानी की बौछारें की कि न जाने कितने बड़े आतंकी और आंदोलनकारी सामने खड़े हैं। डॉ बिंदल ने कहा की सरकार ने अभी तक अनाधिकृत बनी हुई मस्जिद के बारे में अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं किया है । एक ओर जहां जन मानस उद्वेलित है, आशंकित है, भविष्य की दृष्टि से भयभीत है और एक जायज मांग कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस की सरकार उन निहत्थे लोगों पर लाठी चार्ज करके क्या बताना चाहती है ? डॉ बिंदल ने इस प्रकार के कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और सलाह दी कि हिंदू जनमानस का विरोध करना छोड़ दे । डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने 2022 का चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिमाचल के हिंदुओं का अपमान किया था और 97% हिंदू आबादी वाले प्रदेश में हिंदू विचारधारा वाली पार्टी के हारने का दंभ भरा था।
Similar Posts
![स्वागत, अभिनन्दन](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/09/FB_IMG_1694743314535-768x471.jpg)
स्वागत, अभिनन्दन
श्री दुष्यंत गौतम राष्ट्रीय महामंत्री और डॉ नरेंद्र सिंह राष्ट्रीय सचिव का भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला आगमन पर स्वागत करते हुए। भाजपा के संचालन को सुदृढ़ करने के लिए आज का इनका प्रवास के दौरान भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के विस्तार के विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए।
![हिमाचल भाजपा ने आज मण्डी में “आक्रोश दिवस” के तहत अपना विरोध प्रकट किया](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-12-at-15.11.08-e1708615111663-768x626.jpeg)
हिमाचल भाजपा ने आज मण्डी में “आक्रोश दिवस” के तहत अपना विरोध प्रकट किया
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रही है और प्रदेश आपदा से गुजर रहा है, सैंकड़ों जीवन समाप्त हो गए, हज़ारों परिवार बेघर हो गए लेकिन कांग्रेस को जश्न मनाने से फुरसत नहीं है। जिसके विरोध में हिमाचल भाजपा ने आज मण्डी में “आक्रोश दिवस” के तहत अपना विरोध…
![भारतीय जनता पार्टी को तीन बड़े राज्यों में ऐतिहासिक जीत बहुत-बहुत बधाई](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-03-at-17.55.12-2-768x432.jpeg)
भारतीय जनता पार्टी को तीन बड़े राज्यों में ऐतिहासिक जीत बहुत-बहुत बधाई
तीन प्रदेशों में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी व गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जिसके लिए हम माननीय प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। हम सभी प्रदेशों…
![आपदा की घड़ी में भाजपा परिवार जनता के साथ खड़ा है…!!](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692943510959-768x1024.jpg)
आपदा की घड़ी में भाजपा परिवार जनता के साथ खड़ा है…!!
आज दून विधान सभा क्षेत्र के साई ईलाके में भारी बरसात से हुई तबाही के मंजर को देखने जाना हुआ। जहां शील गांव, सुणाणी गांव, खाली गांव, माजरी गांव पूरी तरह से नेस्ते नाबूत हो गए। पहाड़ों के शिखर से मलवा, पत्थर घरों को तोड़ता हुआ, मिट्टी में मिलाता हुआ नदी तक पहुंच गया। इसमें…
![प्रदेश में केवल एक साल की सरकार के प्रति इतना बड़ा जनाक्रोश : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231230_110237-e1704025298240-768x669.jpg)
प्रदेश में केवल एक साल की सरकार के प्रति इतना बड़ा जनाक्रोश : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने अपने ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हज़ारों-हजारों लोग नित्य प्रति सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ़ रोष व्यक्त कर रहे है। उन्होने कहा कि पिछले कल धर्मशाला में हजारों लोगों ने चक्काजाम…
![कांग्रेस पार्टी ने नेहरू-गांधी परिवार को सत्ता में रखने के लिए लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को हाशिये पर धकेल दिया : बिंदल](https://drbindalbjp.com/wp-content/uploads/2024/03/20240314_155638-768x578.jpg)
कांग्रेस पार्टी ने नेहरू-गांधी परिवार को सत्ता में रखने के लिए लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को हाशिये पर धकेल दिया : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नेहरू-गांधी परिवार को सत्ता में रखने के लिए लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को हाशिये पर धकेल दिया। देश को इस निर्णय की भारी कीमत चुकानी पड़ी। पाक अधिकृत कश्मीर के रूप में व हजारों-हजार सैनिकों के बलिदान के रूप में…