वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ : बिंदल
शिमला, भाजपा हिमाचल प्रदेश संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन होटल ध्रुव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकन्दर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल…