शिमला डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता पर किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह निर्लजता से भर गई है । सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को शिमला क्षेत्र के, हिमाचल क्षेत्र के जनमानस की भावनाओं का आदर करना तो दूर की बात जब शांतिपूर्वक विरोध करने के लिए आम जनमानस सड़कों पर उतरा तो भयानक लाठीचार्ज के माध्यम से अनेकों लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया और इस तरह से पानी की बौछारें की कि न जाने कितने बड़े आतंकी और आंदोलनकारी सामने खड़े हैं। डॉ बिंदल ने कहा की सरकार ने अभी तक अनाधिकृत बनी हुई मस्जिद के बारे में अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं किया है । एक ओर जहां जन मानस उद्वेलित है, आशंकित है, भविष्य की दृष्टि से भयभीत है और एक जायज मांग कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस की सरकार उन निहत्थे लोगों पर लाठी चार्ज करके क्या बताना चाहती है ? डॉ बिंदल ने इस प्रकार के कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और सलाह दी कि हिंदू जनमानस का विरोध करना छोड़ दे । डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने 2022 का चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिमाचल के हिंदुओं का अपमान किया था और 97% हिंदू आबादी वाले प्रदेश में हिंदू विचारधारा वाली पार्टी के हारने का दंभ भरा था।
Similar Posts
हिमाचल में साल के अंत तक एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे या निर्माणाधीन होंगे : बिंदल
शिमला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल खोलकर हिमाचल प्रदेश को पैसा प्रदान कर रही है, पर वर्तमान कांग्रेस सरकार उस पैसे का दुरुपयोग करके सत्ता सुख भोगने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी भी किसी भी प्रकार की कमी हिमाचल प्रदेश…
हिमाचल की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडा फोड़ : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडा फोड़ हो गया है और पूरे देश को पता लग गया कि हिमाचल में सत्ता प्राप्त करने के लिए किस तरह कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की गरीब व…
राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले : बिंदल
शिमला, भाजपा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी के बारे में राहुल गांधी का बयान निंदनीय है और अक्षम्य है। राष्ट्र, देश और भारत की संस्कृति के संबंध में अधूरा एवं विकृत ज्ञान होने के कारण नेहरू-गांधी परिवार लगातार संघ को गाली देता आया…
Trade | Net88 – Cuộc Cách Mạng Giải Trí Trực Tuyến Mới | 21-2025
Exceptional post!
सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस ने खुद सेना की कभी परवाह नहीं की : बिंदल
नहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नहान विधान सभा क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा की सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस ने खुद सेना की कभी परवाह नहीं की। उसकी जरूरतों को भी अवैध कमाई का जरिया बनाया और सरकारी खजाने को खाली कर दिया। बिंदल…
विजय संकल्प अभियान
आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुंआ में भाजपा विजय संकल्प रैली का शानदार आयोजन हुआ! हरियाणा के हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खटटर जी ने इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। हिमाचल में एक बार पुनः भाजपा सरकार बनेगी और नाहन विधानसभा क्षेत्र में फिर से कमल खिलेगा। रैली में भाग लेने…