शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती के शुभअवसर पर पूरे देशवाशी उन्हें आज श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं, वो महान शख्सियत जिन्होंने गांव के विकास को वास्तवित रूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को जन्म देकर देश के ग्रामीण क्षेत्रों को और किस तरह सड़क के जाल से जोड़ा जा सकता है इसको मूर्त रूप प्रदान करने वाले, गरीबों को सस्ता अन्न और अन्त्योदय जैसी योजना को प्रारम्भ करने वाले, भारत को आणविक शक्ति के रूप में विकसित करने वाले, 11 मई 1998 को पोखरण में दो-दो तीन-तीन बार बम विस्फोट करके भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने वाले, इसी प्रकार कारगिल के युद्ध में कोई भी घुसपैठानिया भारत की घरती पर नहीं रहेगा, न हम वार्ता करेंगे न कोई चर्चा करेंगे और भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे, स्वयं जाकर बॉडर के ऊपर हमारे सैनिकों की हौसला अफजाई करने वाले और सैनिकों को सही सम्मान देने वाले ऐसे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को हम सभी नमन करते है। आज हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी पोंलिग बूथों पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कल 26 दिसम्बर है वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में और दुनियां में मनाया जाएगा। त्याग, तपस्या, बलिदान की प्रतिमूर्ति गुरू गोविन्द सिंह महाराज के साहबजादो को याद करते हुए जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए पूरे देश में इस दिन को मनाया जायेगा और भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के हर मण्डल में अर्थात 171 स्थानों के ऊपर त्याग, तपस्या, बलिदान, धर्म की रक्षा के लिए, देश की रक्षा के लिए जो नन्हें-मुन्ने बालकों ने दिया उसको स्मरण करते हुए 171 स्थानों पर कार्यक्रम करेंगी। यह हमारे देश का ही गौरव नहीं अपितु विश्व का गौरव है कि दुनिया का सबसे बड़ा बलिदान किसी ने दिया तो वो गुरू गोविन्द सिंह महाराज के परिवार ने दिया। हम उनको नमन करते हैं और श्रद्धासुमन अर्पित करते है।
Similar Posts

अंतरिम बजट गुड, युवाओं महिलाओं किसानों को मिला बल
शिमला, 2024 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत मोदी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि विगत 10 वर्षों में भारत की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है और 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर के साथ भारत की आर्थिकी बढ़ी है जो इससे पूर्व कभी…

मुख्यमंत्री सुक्खू खुद होम मिनिस्टर पर उनके राज में हिमाचल पुलिस , कानून व्यवस्था की हालत खस्ता : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की मुख्यमंत्री सुक्खू खुद होम मिनिस्टर है पर उनके राज में हिमाचल पुलिस , कानून व्यवस्था की हालत खस्ता हो चुकी है। एक जगह सिरमौर में पुलिस अधिकारी बेबस दिखाई दे रहे है और दूसरी तरफ चंबा में पुलिस अफसरों की हत्या कर थाने के बाहर…

भाजपा जिला शिमला के पदाधिकारियों की बैठक
कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 25 सितंबर को शिमला स्थित विधानसभा परिसर के बाहर प्रदेश भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी संबंध में और पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज भाजपा जिला शिमला के पदाधिकारियों की बैठक की गई।

राम मंदिर का निर्माण नहीं है बल्कि सांस्कृतिक भारत का उदय : बिंदल
शिमला, डाॅ0 बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन भारत वर्ष के 1000 साल के सांस्कृतिक इतिहास का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन है जब 500 साल के संघर्ष के बाद हजारों-हजारों बलिदानों के बाद श्री राम जन्म स्थान पर श्री अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर का निर्माण व रामलला…

कांग्रेस सरकार में माफिया राज का तांडव : राजीव बिंदल
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने चौड़ा मैदान, शिमला में विशाल प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। इस प्रचंड प्रदर्शन में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिससे कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश स्पष्ट रूप से नजर आया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा…

बिंदल का कांग्रेस सरकार पर सीधा आरोप सरकारी स्कूल बंद कर निजी स्कूलों को पहुंचा रहे फायदा, मिली भगत से हो रहा काम
ऊना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार के ऊपर आक्रमण किया। बिंदल ने सरकार पर सीधा-सीधा आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों को बंद कर निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है? कहीं ना कहीं ऐसा लगता है कि…