हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के विरोध में प्रदेश भाजपा ने आज कांगडा जिला के धर्मशाला में ‘‘आक्रोश दिवस’’ के तहत अपना विरोध प्रकट किया जिसमें हजारों की संख्या में जनता ने पहुंच कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।
कांग्रेस की सरकार ने एक वर्ष पूर्व सत्ता में आने के लिए प्रदेश की जनता को 10 गारंटियां दी थीं जोकि सिर्फ छलावा था। कांग्रेस ने अपनी दी गारंटियां तो क्या पूरी करनी थी, पूर्व भाजपा सरकार में खोले गए सैंकडों कार्यालयों को बन्द कर जनता को मिल रही सुविधाओं को भी छिन लिया। जिस कारण प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।