शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती के शुभअवसर पर पूरे देशवाशी उन्हें आज श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं, वो महान शख्सियत जिन्होंने गांव के विकास को वास्तवित रूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को जन्म देकर देश के ग्रामीण क्षेत्रों को और किस तरह सड़क के जाल से जोड़ा जा सकता है इसको मूर्त रूप प्रदान करने वाले, गरीबों को सस्ता अन्न और अन्त्योदय जैसी योजना को प्रारम्भ करने वाले, भारत को आणविक शक्ति के रूप में विकसित करने वाले, 11 मई 1998 को पोखरण में दो-दो तीन-तीन बार बम विस्फोट करके भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने वाले, इसी प्रकार कारगिल के युद्ध में कोई भी घुसपैठानिया भारत की घरती पर नहीं रहेगा, न हम वार्ता करेंगे न कोई चर्चा करेंगे और भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे, स्वयं जाकर बॉडर के ऊपर हमारे सैनिकों की हौसला अफजाई करने वाले और सैनिकों को सही सम्मान देने वाले ऐसे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को हम सभी नमन करते है। आज हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी पोंलिग बूथों पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कल 26 दिसम्बर है वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में और दुनियां में मनाया जाएगा। त्याग, तपस्या, बलिदान की प्रतिमूर्ति गुरू गोविन्द सिंह महाराज के साहबजादो को याद करते हुए जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए पूरे देश में इस दिन को मनाया जायेगा और भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के हर मण्डल में अर्थात 171 स्थानों के ऊपर त्याग, तपस्या, बलिदान, धर्म की रक्षा के लिए, देश की रक्षा के लिए जो नन्हें-मुन्ने बालकों ने दिया उसको स्मरण करते हुए 171 स्थानों पर कार्यक्रम करेंगी। यह हमारे देश का ही गौरव नहीं अपितु विश्व का गौरव है कि दुनिया का सबसे बड़ा बलिदान किसी ने दिया तो वो गुरू गोविन्द सिंह महाराज के परिवार ने दिया। हम उनको नमन करते हैं और श्रद्धासुमन अर्पित करते है।
Similar Posts

भाजपा की टीम बिंदल की हुई घोषणा, 8 उपाध्यक्ष और 8 बने सचिव
शिमला, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना के माध्यम से की। टीम बिंदल में 8 उपाध्यक्ष और 8 सचिव बने, मीडिया संयोजक बने कर्ण नंदा, 8 उपाध्यक्षों में बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, डॉ राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर और…

पीएम मोदी देश की आवश्यकता, मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है : बिंदल
शिमला, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी देश की आवश्यकता है, मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा चुनाव छ: उपचुनाव है, जो सारे के सारे चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है। लोकसभा में चौका और विधानसभा उपचुनाव में छक्का लगा निश्चित है।…

बिंदल ने कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता पर किए गए लाठीचार्ज, पानी की बौछारों करी निंदा
शिमला डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता पर किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह निर्लजता से भर गई है । सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को शिमला क्षेत्र के, हिमाचल क्षेत्र के जनमानस की भावनाओं…

भारत आर्थिक रूप से तेज गति से आगे बढ़ रहा, देश को आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत : बिंदल
शिमला, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2023-24 के अंतिम तिमाही में आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत पहुंच गई है, जो आज विश्व में सर्वाधिक है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा…

कांग्रेस चुनवा जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हारे तो गलत : बिंदल
शिमला, राहुल गांधी द्वारा फाॅल्स नेरेटिव ‘‘झूठा वातावरण’’ खड़ा करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे चुनावों के बारे में एक ही राय रखते हैं कि यदि कांग्रेस पार्टी…