शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सत्य से परे, हास्यास्पद एवं प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होनें कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने आॅल इंडिया इंस्टीच्यूट आॅफ मैडिकल सांईसिस (एम्स) जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान के उपर टिप्पणी करके यह साबित कर दिया है कि उनको हिमाचल के लोगों की सेहत से कुछ लेना देना नहीं है। वो संस्थान जिसको जगत प्रकाश नड्डा जी के मंत्रालय द्वारा दिया गया और लगातार जगत प्रकाश नड्डा और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर उसकी निरंतर चिंता कर रहे हैं, उस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाए उस पर टिप्पणी करना गैर जिम्मेदाराना है। इसी प्रकार नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा हिमाचल के इतिहास में पहली बार रेलवे का विस्तारीकरण शुरू हुआ है और रेलवे बिलासपुर तक पहुंची है, उस रेलवे प्रोजेक्ट का झूठा श्रेय लेने का प्रयास सुक्खू सरकार कर रही है जबकि प्रदेश सरकार इस कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने में बाधाएं उत्पन्न करने का काम कर रही है जोकि हिमाचल के जनमानस के हितों के साथ खिलवाड़ है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवकों को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस आज भाजपा को गाली देकर अपना समय बिताने में लगी है। पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार देने की गारंटी देकर युवाओं को ठगा और सवा दो साल में न नौकरी, न रोजगार, केवल और केवल भाजपा को कोसने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है, यह निंदनीय है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का लगातार तीसरा बार सफाया हो गया है, वह 70 सीटों पर चुनाव लड़कर एक भी सीट नहीं जीत पाई। अपने वोट शेयर में वृद्धि के बावजूद, पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसमें 67 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। जबकि पार्टी के वोट शेयर में 2020 में 4.26 प्रतिशत से इस साल 6.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई, फिर भी यह विधानसभा में कोई सार्थक प्रतिनिधित्व हासिल करने से बहुत दूर रही। 70 सीटों में से, कांग्रेस सिर्फ तीन – बादली, कस्तूरबा नगर और नांगलोई जाट में अपनी जमानत बचाने में सफल रही। दिल्ली प्रांत के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त होना हिमाचल की कांग्रेस के लिए व सरकार के लिए खुला संदेश है कि कांग्रेस की नीयत और नीति जन विरोधी है, इसलिए देश के जिन तीन राज्यों में झूठ के आधार पर कांग्रेस की सरकारे बनी, वह सरकारें भी अगले चुनावो में नहीं रहेंगी।
Similar Posts

धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों को उनके बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन।
धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों को उनके बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन। वीरता की परिकाष्ठा, त्याग की परिकाष्ठा, बलिदान की परिकाष्ठा पिता श्री गुरू तेग बहादुर जी का बलिदान, चारों साहबजादों का बलिदान, अपना बलिदान, धर्म की रक्षा के लिए…

मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के अन्य नेतागण हरियाणा चुनाव में खूब झूठ परोस रहे हैं : बिंदल
शिमला, डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के अन्य नेतागण हरियाणा चुनाव में खूब झूठ परोस रहे हैं। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश में झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आने के बाद जब उनसे गारंटियां पूरी नहीं हुई, हिमाचल का खजाना खाली हो गया तो अब हरियाणा…

आम बजट से प्रदेश के कर्मचारी, किसान, छोटा व्यापारी, युवा, महिला, गरीब सभी वर्गों को मिलेगा बड़ा लाभ : बिंदल
https://chubb.espacios.net.mx/ viartoto viartoto viartoto slot raffi ahmad pandawara4d slot pandawara4d slot pandawara4d slot pandawara4d slot pandawara4d slot pandawara4d slot pandawara4d slot pandawara4d slot pandawara4d slot शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सन 2025-26 का बजट जो पीएम नरेंद्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत किया…

हमारे किए प्रयासों से अब काला-अंब में जल्द मिलेगी ई.एस.आई अस्पताल की सुविधा.!!
हमारे प्रयासों से केन्द्र की भाजपा सरकार से हिमाचल प्रदेश के काला आम्ब औद्योगिक क्षेत्र को करोडों की सौगात मिली थी जिसका कार्य इसी वर्ष पूरा हो जाएगा…..पहले इलाज करवाने के लिए हमारे इलाके के प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को अन्य राज्यों में जाना पडता था। अब ई.एस.आई. अस्पताल काला आम्ब का निर्माण पूर्ण हो…

मोदी है तो मुमकिन है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की मोदी है तो मुमकिन है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। भारत आज विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन रहा है, इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अथक मेहनत है जिसके कारण आज देश बुलंदियां छू रहा है। उन्होंने कहा…