शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया और चिट्टा माफिया का तांडव हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार में पूरे हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया और चिट्टा माफिया लगातार दनदना रहा है। मण्डी में सब डिविजीनल मैजिस्ट्रेट के उपर खनन माफिया के लोगों द्वारा किया गया जानलेवा हमलाा इनकी बढ़ती हुई ताकत और दादागिरी का ज्वलंत उदाहरण है। जिस तरह से इलाके के सबसे बड़े अधिकारी, जो मैजिस्ट्रेट भी है के उपर पत्थरों से, डंडो से और बांऊसर्स के द्वारा हमला कराना, हिमाचल प्रदेश की सरकार के लिए खुली चुनौती है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि यह वाक्या बारी-बारी से हर जिले में दोहराया जा रहा है। सोलन जिला का बद्दी-बरोटीवाला इसका केन्द्र बिन्दु बना और माफिया के हौंसले इस कदर बुलंद हुए कि राजनैतिक संरक्षण ने बड़े-बड़े अफसरों की बोलती बंद कर दी। जिला ऊना, जिला सिरमौर, जिला कांगड़ा, जिला हमीरपुर और जिला बिलासपुर भी इसकी मार से ग्रसित है। जगह-जगह पर चिट्टा माफिया, खनन माफिया और शराब माफिया द्वारा गोलियां चलाना, पुलिस, वन विभाग के लोग और माइनिंग गार्डस की पिटाई होना, आम बात हो गई है और सरकार और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बन कर बैठे हैं। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि चिट्टे के प्रचलन से प्रदेश की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और खनन माफिया द्वारा प्रदेश के बहुमूल्य पर्यावरण एवं संसाधनो को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और कानून व्यवस्था तार-तार हो रही हैै।
Similar Posts

प्रदेश भर में एक लाख पौधे रोपित करेगी भाजपा: डॉ बिंदल
नाहन: भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को नाहन बस अड्डा परिसर में पौधारोपण किया गया इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बस अड्डा परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…
Trade | Thống trị Thế giới Cá Cược Giải mã Bí mật Tỷ lệ Kèo Nhà Cái | 29-2025
Hiểu rõ tỷ lệ kèo nhà cái là chìa khóa để thành công trong cá cược thể thao. Việc phân tích và nắm bắt những biến động của tỷ lệ kèo sẽ giúp người chơi đưa ra những quyết định chính xác hơn, tăng khả năng thắng cược và tối ưu hóa lợi nhuận. Bài…

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किया एक और बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने एक और बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। कतर में भारत के पूर्व नौसैनिक जिनको फांसी की सजा सुनाई जा चुकी थी, नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप से 8 में से 7 अधिकारी सकुशल भारत…

बिंदल का कांग्रेस सरकार पर सीधा आरोप सरकारी स्कूल बंद कर निजी स्कूलों को पहुंचा रहे फायदा, मिली भगत से हो रहा काम
ऊना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार के ऊपर आक्रमण किया। बिंदल ने सरकार पर सीधा-सीधा आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों को बंद कर निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है? कहीं ना कहीं ऐसा लगता है कि…

भारत आर्थिक रूप से तेज गति से आगे बढ़ रहा, देश को आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत : बिंदल
शिमला, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2023-24 के अंतिम तिमाही में आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत पहुंच गई है, जो आज विश्व में सर्वाधिक है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा…